नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी और गौतम आडनी की तस्वीर के साथ लिखे कैप्शन को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि, अडानी पावर को बिहार के भागलपुर में 1,020 एकड़ जमीन पट्टे पर 1 रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से दी गयी है।
पढ़ें :- DISHA Meeting : राहुल गांधी ने जेब से फोन निकाल बदहाल सड़कों की दिखाई तस्वीर तो योगी के मंत्री हुए हक्का-बक्का, अधिकारियों के पास नहीं था कोई जवाब
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, बिहार के भागलपुर में एक उद्योगपति को 1020 एकड़ ज़मीन सालाना एक रुपये प्रति एकड़ की दर से किराए पर मिल जाती है। वहीं सीमांचल के लोग हर साल नदी कटाव में अपनी ज़मीन और फसल गंवा देते हैं। उन्हें मुआवज़े के नाम पर केवल झूठे वादे ही मिलते हैं। यह सिलसिला दशकों से चला आ रहा है। ना तो कोई सरकार इन्हें पूछती है, ना ही कोई बड़ी सियासी पार्टी इस मुद्दे को मजबूती से उठाती है।
बिहार के भागलपुर में एक उद्योगपति को 1020 एकड़ ज़मीन सालाना एक रुपये प्रति एकड़ की दर से किराए पर मिल जाती है। वहीं सीमांचल के लोग हर साल नदी कटाव में अपनी ज़मीन और फसल गंवा देते हैं। उन्हें मुआवज़े के नाम पर केवल झूठे वादे ही मिलते हैं। यह सिलसिला दशकों से चला आ रहा है। ना तो… pic.twitter.com/7wqdt6HETn
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 21, 2025
पढ़ें :- सांसद संजय सिंह, बोले-बेईमानों ने श्मशान घाट तक को नहीं बख्शा, अल्टीमेटम के बाद जागा प्रशासन, मरम्मत कार्य शुरू
दरअसल, इस मामले को लेकर विपक्षी दल के नेता लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने भी इसको लेकर सवाल उठाया था। वहीं, अब ओवैसी ने मोदी सरकार पर इसको लेकर निशाना साधा है।