कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती….इन पक्तियों का साकार किया है तपस्या परिहार (Tapasya Parihar) ने। जिन्होंने बिना कोचिंग के यूपीएससी की परीक्षा पास की है वो भी 23वीं रैंक हासिल करके न सिर्फ अपने पिता, परिवार, जिला और गांव का नाम रौशन कर दिया है।
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
तपस्या प्रेरणा हैं ऐसे लाखो युवाओं की जो अपने परिस्थियों और हालातों के आगे झुकते नहीं और निरंतर चलते रहते है तब तक जब उन्हें उनका लक्ष्य न मिल जाय। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के जोवा गांव में जन्मी तपस्या के पिता विश्वास परिहार एक किसान हैं। तपस्या ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की है।
इसके बाद पुणे के इंडियन लॉ सोसायटी कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। वकालत की पढ़ाई के दौरान तपस्या ने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया औऱ यूपीएससी की तैयारी करना शुरु कर दिया। पहले प्रयास में उन्हें निराशा मिली, जब वह प्रीलिम्स परीक्षा पासनहीं कर सकीं लेकिन वो यहीं नहीं रुकी बिना हार मानें उन्होंने दूसरे प्रयास की जी जान से कोशिश में लग गई।
उन्होंने सेल्फ स्टडी पर जोर दिया। तपस्या ने मॉक टेस्ट, आंसर राइटिंग और रिविजन पर विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि 2017 में उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की। 2021 में तपस्या ने भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गर्वित गंगवार से विवाह किया। दोनो की मुलाकात मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।