Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा सांसद को किसानों ने घेरा, जमकर की नारेबाजी, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

भाजपा सांसद को किसानों ने घेरा, जमकर की नारेबाजी, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

हिसार। किसान आंदोलन के बीच हिसार में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामचंद्र जांगड़ा (Ramchandra Jangra) को किसानों के ​भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बीजेपी नेता रामचंद्र जांगड़ा नारनौंद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बीजेपी (BJP) नेता के पहुंचने की जानकारी किसानों को हुई तो वे एकत्रित होकर भाजपा सांसद (BJP MP) का विरोध शुरू कर दिए।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि किसानों ने सांसद की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान पुलिस से उसकी झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। किसानों ने भाजपा सांसद को काले झंडे दिखाए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।

इस दौरान सांसद की गाड़ी के शीशे भी टूटने की खबर है। घटना नारनौंद इलाके की बताई जा रही है। गौरतलब है कि, तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब 11 महीने से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कई राज्यों में किसान बीजेपी नेताओं को जमकर विरोध कर रहे हैं।

Advertisement