Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Fatehpur News: नदी में नहाते समय डूबे 6 युवक, चार युवकों की मौत, दो को मछुआरों ने बचाया

Fatehpur News: नदी में नहाते समय डूबे 6 युवक, चार युवकों की मौत, दो को मछुआरों ने बचाया

By शिव मौर्या 
Updated Date

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ये हादसा रिंद नदी में नहाते समय हुआ जब छह युवक गहराई में जाने से डूब गए। युवकों को डूबता देख मछुआरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, जिसमें दो युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, चार युवकों की डूबने से मौत हो गयी। चार युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- प्रियंका गांधी की राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- इसे सुरक्षित रखने की सरकार की थी जिम्मेदारी, हर पहलू की जांच की मांग

बताया जा रहा है कि, ललौली थाना क्षेत्र के तपनी निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की डूबने से मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तपनी गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास स्थित रिंद नदी में नहाने गए थे। दो को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।

Advertisement