पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
फैटी लिवर को कम करने के लिए अदरक का एक जूस जरूरी होता है। अदरक के इस ड्रिंक से लिवर की जमा चर्बी को घटाया जा सकता है।
अदरक में मौजूद जिंजरोल और शोगॉल(Shogol) जैसे कंपाउंड्स एंटी-इंफ्लेमेटरी (Compounds with anti-inflammatory properties) और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) गुण लिवर सेल्स को डैमेज से बचाते हैं। इतना ही नहीं फैट मेटाबॉलिज्म (Fat metabolism) को तेज करते हैं और सूजन कम करते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि नियमित अदरक सेवन से NAFLD रोगियों में लिवर एंजाइम्स ALT (Liver enzymes ALT) और AST के स्तर में कमी आई है।
डिटॉक्स
अदरक लिवर को डिटॉक्स (Detox) करने में माहिर है। ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, इंसुलिन रेसिस्टेंस घटाता है और ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) को कम करता है।
अदरक महाऔषधि
आयुर्वेद में भी अदरक को ‘महाऔषधि’ कहा जाता है। सुबह खाली पेट अदरक वाली ड्रिंक पीने से लिवर की सफाई होती है, जिससे थकान, भूख न लगना और पेट फूलना जैसी समस्याएं दूर होती हैं। एक सरल अदरक ड्रिंक से लिवर की जमा चर्बी को घटाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि अदरक की ये ड्रिंक कैसे बनानी है।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
ऐसे बनाए ये ड्रिंक
घर पर ये ड्रिंक बनाना बेहद सरल है।
ताजा अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
पानी – 1 गिलास
नींबू – आधा (रस)
शहद – 1 चम्मच (स्वादानुसार)
विधि
पानी को उबालें और कद्दूकस अदरक डालकर 5-10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
छान लें, ठंडा होने पर नींबू का रस और शहद मिलाएं।
सुबह खाली पेट पिएं।