Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. February 2023 Vrat Tyohar : फुलेरा दूज पर श्री कृष्ण और राधा रानी फूलों की होली खेलते हैं, जानिए फरवरी माह के व्रत त्योहार

February 2023 Vrat Tyohar : फुलेरा दूज पर श्री कृष्ण और राधा रानी फूलों की होली खेलते हैं, जानिए फरवरी माह के व्रत त्योहार

By अनूप कुमार 
Updated Date

February 2023 Vrat Tyohar : सनातन धर्म में वर्ष भर में व्रत त्यौहार की धूम मची रहती है। लो बढ़ चढ़ कर धूमधाम से मिलजुल कर त्यौहार मनाते है। व्रत  त्योहार की तिथियों को याद रखना सबके लिए एक बड़ा काम है। फरवरी माह में कई बड़े व्रत-त्योहार जैसे महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या, फुलेरा दूज आदि मनाएं  जाऐंगे। आइये जानते है त्योहार की तारीखें, मुहूर्त का समय, पौराणिक कथाएं और पूजा-अनुष्ठान के बारे में।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह फाल्गुन 6 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगा। इस साल फरवरी का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार

1 फरवरी 2023 (बुधवार) – जया एकादशी
पौराणिक मान्यता है कि जया एकादशी का व्रत करने से पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है व्यक्ति के महापाप नष्ट हो जाते हैं।  मोक्ष की प्राप्ति होती है।

2 फरवरी 2023 (गुरुवार) – प्रदोष व्रत (माघ शुक्ल)

5 फरवरी 2023 (रविवार) – माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती ( Magha Purnima, Guru Ravidas Jayanti, Lalita Jayanti )
माघ पूर्णिमा –  इस तिथि पर गंगा स्नान करने करने विशेष फल है। मान्यता है कि  व्यक्ति रोगों से मुक्त हो जाते हैं। इस दिन तिल का दान करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

12 फरवरी 2023 (रविवार) – यशोदा जयंती (Vijaya Ekadashi)
यशोदा जयंती – इस दिन भगवान कृष्ण की मैया यशोदा का जन्मदिवस मनाया जाता है।

13 फरवरी 2023 (सोमवार) – कुंभ संक्रांति (Kumbh Sankranti)
कुंभ जयंती –  फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा होगी, इनकी उपासना से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है।

16 फरवरी 2023 (गुरुवार) – विजया एकादशी

18 फरवरी 2023 (शनिवार) – महाशिवरात्रि, प्रदोष, शनि प्रदोष व्रत (Mahashivratri, Pradosh, Shani Pradosh Vrat)
महाशिवरात्रि – महाशिवरात्रि का त्योहार शिव और शक्ति के मिलन का दिन है, इस दिन माता पार्वती और भोले भंडारी का विवाह हुआ था।

20 फरवरी 2023 (सोमवार) – सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya)
सोमवती अमावस्या – अमावस्या तिथि जिस दिन सोमवार को पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पीपल की पूजा कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं।
फुलेरा दूज – फुलेरा दूज पर श्री कृष्ण और राधा रानी फूलों की होली खेलते हैं और इसी दिन से होली की तैयारियां शुरू हो जाती है

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

27 फरवरी 2023 – होलाष्टक शुरू
होलाष्टक – होलाष्टक होली से आठ दिन पहले लगते हैं। इस बार होली 7 मार्च 2023 को है होलाष्टक 6 मार्च तक चलेंगे। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

Advertisement