HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj:चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है-पंकज चौधरी 

Maharajganj:चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है-पंकज चौधरी 

चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है- पंकज चौधरी 

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के नौतनवा विधानसभा के बूथ अध्यक्षो का सम्मेलन जयहिंद मैरेज हाल नौतनवा और फरेन्दा विधान सभा के बूथ अध्यक्षो का सम्मेलन परमेश्वर सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज फरेन्दा मे जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सांसद डाक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्षो से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण विजय के संकल्प के साथ बूथ जीतने के लिए संकल्पित प्रयास करे। यह भारत को विश्वगुरू बनाने का चुनाव है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रियता से जुटें। हर बूथ पर सबको 370 वोट बढाना है। घर-घर पहुंचकर लोगों से सम्पर्क करना है।उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां लोगो को बताएं।

जिला प्रभारी छठ्ठे लाल निगम ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। तभी जीत पक्की होगी।

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि मतदान के दिन बूथ पर बूथ अध्यक्ष ही लडता है, तभी विजय मिलती है।

महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को इस महासमर मे उतरना होगा। प्रधानमंत्री के 10 वर्षो के सुशासन व विकास की बातो को बताने व समझाने का कार्य किया जाए। सभी वर्गो से मिलकर वोट की अपील करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए आप सबको कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि चुनावी महासमर में सैनिक बनकर मोर्चा लेने वाला सबसे महत्त्वपूर्ण सिपहसालार बूथ अध्यक्ष और उसकी टोली होती है। चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

सम्मेलन मे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, रामजियावन मौर्य, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व बिधायक शिवेन्द्र सिंह चौधरी,अरुण शुक्ल, वीरेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, विधान सभा प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी,जिला महामंत्री प्रदीप सिंह,वृजेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश मद्देशिया, विशुन देवी चौरसिया,डब्बू सिंह,गुलाब चौरसिया,प्रदीप सिंह,वीरेंद्र सिंह,उमेश जायसवाल,चंदन चौधरी,सुनील श्रीवास्तव,लालचंद चौधरी,गुड्डु खान, कुणाल त्रिपाठी,राहुल गौड़,प्रेम जायसवाल,रवि वर्मा,मनोज मद्देशीय,सागर विश्वकर्मा, किशोर मद्देशिया,हरिशंकर जायसवाल,प्रेम सिंह,राजू भारती, बैजनाथ वर्मा, कृपा शंकर मद्देशिया,खनुआ प्रधान आशा देवी सहित सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...