Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, आरोप तय

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें, आरोप तय

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह की ​मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने शुक्रवार महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में उनके खिलाफ आरोप तय किए हैं। कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न का केस चल रहा है। इस मामले में अब अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय करने की बात कही है।

पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

बता दें कि, डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Advertisement