Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 : अर्जेंटीना की केप वेर्दे के खिलाफ रोमांचक जीत , दिग्गज मेसी ने रचा इतिहास 

FIFA World Cup 2026 : अर्जेंटीना की केप वेर्दे के खिलाफ रोमांचक जीत , दिग्गज मेसी ने रचा इतिहास 

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2026 : ⁠ फुटबॅाल के कुंभ में इतिहास बनाने वाले धुंरंधरों की कड़ी आगे बढ़ती जा रही है। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने ⁠फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में ⁠काबो वर्डे (केप वर्डे) को एक रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में अतिरिक्त समय (Extra Time) तक चले मैच में 3-2 से मात दी। इस नाटकीय जीत के साथ अर्जेंटीना ने ⁠अंतिम-16 (राउंड ऑफ 16) में अपनी जगह पक्की कर ली। भले ही अर्जेंटीना की टीम इस मैच को जीतने में सफल रही लेकिन केप वेर्दे की टीम ने अंत तक लड़ाई कर अर्जेंटीना को चौंका दिया।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने 16 साल बाद जीता नॉकआउट मैच , प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली

वहीं केप वेर्दे ने शानदार खेल दिखाकर अर्जेंटीना की टीम काफी परेशान किया लेकिन आखिर में अर्जेंटीना यह मैच 3-2 से जीतने में सफल रही।

दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
अर्जेंटीना के मेसी अब फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में 30 मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।इसके अलावा मेसी वर्ल्ड कप में 20 गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

लियोनेल मेसी
इतिहास के पहले खिलाड़ी जिन्होंने वर्ल्ड कप में 20 गोल किए।
इतिहास के पहले खिलाड़ी जिन्होंने लगातार 8 वर्ल्ड कप मैचों में गोल किए।
इतिहास के पहले खिलाड़ी जिन्होंने वर्ल्ड कप में 14 अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों के खिलाफ गोल किए।
इतिहास के पहले खिलाड़ी जिन्होंने वर्ल्ड कप में 9 असिस्ट पूरे किए।
इस वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 7 गोल।

अर्जेंटीना की ओर से लियोनेल मेस्सी , लिसेंड्रो मार्टिनेज और क्रिस्टियन रोमेरो ने गोल करके अर्जेंटीना को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और टीम को राउंड ऑफ 16 में पहुंचने में मदद की।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : क्रोएशिया पर जीत के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जानें क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी? आंसुओं के साथ इन्हें किया याद
Advertisement