Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 : कनाडा 40 साल में पहली बार अंतिम 16 में पहुंची , रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026 : कनाडा 40 साल में पहली बार अंतिम 16 में पहुंची , रचा इतिहास

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2026 :  फीफा वर्ल्ड कप 2026 में टीमों के प्रदर्शन में चौकाने वाले परिणाम देखने को मिल रहे है। कुछ टीमें रिकार्ड तोड़ र​ही हैं तो वहीं कुछ टीमें अगले मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर रही है। राउंड ऑफ 32 के पहले मुकाबले में कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया। लॉस एंजिलिस स्टेडियम उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब टीम ने विश्व कप में पहली बार अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही कनाडा ने इतिहास रचा।

पढ़ें :- Video-मेक्सिको के 3-0 की शानदार जीत के बीच सोशल मीडिया पर छाईं H-Town Girl ओलिविया बेथेल,'MEXICOOOOOO!'के नारों से बोल्ड हुए फैन्स

मैच की शुरुआत से ही साउथ अफ्रीका कनाडा पर हावी नजर आई, और टीम ने लगातार आक्रामक खेल के बूते डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। साउथ अफ्रीका की ओर से कुछ अच्छे मूव देखने को मिले, लेकिन टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

कनाडा के पास पहले हाफ के अंतिम मिनटों में गोल करने के दो बढ़िया मौके आए, पर टीम इन मौकों को भुना नहीं सकी। मोइज बॉम्बिटो (Moïse Bombito) के शानदार हेडर को साउथ अफ्रीका के डिफेंडर ऑब्रे मॉडिबा (Defender Aubrey Modiba) ने गोललाइन के पास से क्लियर किया, जबकि ताजोन बुकानन ( Tajon Buchanan ) के बेहतरीन शॉट का गोलकीपर रोनवेन विलियम्स (Goalkeeper Ronwen Williams) सफलतापूर्वक बचाव करने में सफल रहे। पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका।

दूसरे हाफ में साउथ अफ्रीका के मुकाबले कनाडा की टीम ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेलती हुई नजर आई। टीम ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के गोल पर एक के बाद एक अटैक किए। हालांकि, साउथ अफ्रीका के मजबूत रक्षा पंक्ति (Strong defensive line) मजबूत रक्षा पंक्ति ने कनाडा को बढ़त लेने नहीं दी।

मैच के 75वें मिनट में कनाडा ने बड़ी चाल चलते हुए स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस को मैदान पर उतारा। डेविस ने मैदान पर आते के साथ ही अपनी रफ्तार और बेहतरीन ड्रिब्लिंग के बूते साउथ अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव बनाया। मैच एक्ट्रा टाइम की तरफ बढ़त हुआ दिख रहा था, लेकिन तभी इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में कनाडा के कप्तान स्टीफन यूस्टाक्वियो (Captain Stephen Eustáquio) ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : पॉप स्‍टार शकीरा ने लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'Flying Kiss' वीडियो वायरल
Advertisement