Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने 16 साल बाद जीता नॉकआउट मैच , प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली

FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने 16 साल बाद जीता नॉकआउट मैच , प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2026 :  विश्व कप फुटबॉल 2026 में आक्रामक और कलात्मक खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। स्पेन और ऑस्ट्रिया के कड़े मुकाबले (Tough contest) में स्पेन ने 3-0 से ऑस्ट्रिया को पीटते हुए प्री क्वार्टर फाइनल (Pre-quarterfinal) में जगह बना ली है। स्पेन के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी गोल नहीं हुआ है।

पढ़ें :- Video-स्पेन बना विश्व चैंपियन तो Mia Khalifa की लग गई लॉटरी, सट्टेबाजी में जीते 1.4 करोड़ रुपए

स्पेन के तरफ से मिकेल ओयार्ज़ाबल हीरो बन कर उभरे। उनके दो गोल की मदद से खिताब के प्रबल दावेदार स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर 2010 में चैंपियन बनने के बाद पहली बार विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में कोई मैच जीता।

खिलाड़ी ओयार्ज़ाबल ने 36वें और 89वें मिनट में गोल किए। इस बीच पेड्रो पोरो ने 66वें मिनट में गोल किया, जिससे स्पेन मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक का अपना सबसे आक्रामक और प्रभावशाली प्रदर्शन करने में सफल रहा। उसने बॅाल पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा और अपने आक्रामक और कलात्मक खेल का अच्छा नमूना पेश किया।

खास बात ये है कि स्पेन के खिलाफ मौजूदा विश्व कप में अभी तक एक भी गोल नहीं हुआ है। ऑस्ट्रिया की टीम (Austria team) गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा पाई। इस तरह से स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट (मैच में कोई गोल नहीं खाना) हासिल करने में सफल रहे।

स्पेन के खिलाड़ी ओयार्ज़ाबल (Spanish player Oyarzabal) ने मैच के बाद कहा,”मुझे खुशी है कि मैंने टीम को अगले दौर में पहुंचाने में मदद की। अब थोड़ा आराम करके अगले मैच के लिए तैयार होना है। यह मुश्किल मैच था। हम जानते थे कि एक मजबूत टीम के खिलाफ खेलना कठिन होगा, लेकिन हमारा दिन बहुत अच्छा रहा और हमने अच्छा मैच खेल दिखाया।”

पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

स्पेन का अगला मुकाबला सोमवार को डलास में पुर्तगाल से होगा ।

Advertisement