Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2026 :  पुर्तगाल के खिलाफ ऐतिहासिक गोल दागते हुए योन वीसा ने रचा इतिहास,  हीरो बनकर उभरे 

FIFA World Cup 2026 :  पुर्तगाल के खिलाफ ऐतिहासिक गोल दागते हुए योन वीसा ने रचा इतिहास,  हीरो बनकर उभरे 

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2026 :  फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों में आशा निराशा के बीच इतिहास रचने वाले खेल महानायकों सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ‘K’ के एक कांटे के मुकाबले में बुधवार (17 जून 2026)पुर्तगाल और डीआर कांगो ने दर्शकों की सांसे रोक दी। फुटबॉल विश्लेषक पहले इस मुकाबले को एकतरफा मान रहे थे और अनुमान लगा रहे थे कि यह मुकाबला पुर्तगाल की टीम आसानी से अपने नाम कर लेगी। जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा खेल का रोमांच चरम पर पहुंचने लगा। यही नहीं टीम को कांगो के खिलाफ ड्रॉ पर मैच को समाप्त करना पड़ा।

पढ़ें :- Video-स्पेन बना विश्व चैंपियन तो Mia Khalifa की लग गई लॉटरी, सट्टेबाजी में जीते 1.4 करोड़ रुपए

मैच जब समाप्त हुआ तो रोनाल्डो के चाहने वाले निराश थे। मैच के दौरान उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जिससे लोगों की निराशा और बढ़ गई. मगर मैच के दौरान एक ऐसा भी नाम रहा जिसके खेल को देख हर कोई हैरान था।

 मैच के हीरो
मैच के हीरो बनकर उभरे डीआर कांगो के सेंटर स्ट्राइकर योन वीसा इंजरी टाइम (45+5 मिनट) में योन वीसा ने भी हेडर के जरिए गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।मुकाबला एक-एक की बराबरी के साथ समाप्त हुआ। पुर्तगाल जैसी टीम के खिलाफ गोल दागने के बाद योन वीसा एकाएक हीरो बन गए। अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

कौन हैं योन वीसा?
योन वीसा का जन्म तीन सितंबर साल 1996 में फ्रांस के विलेन्यूवे-सेंट-जॉर्जेस में हुआ था। यहीं पर उन्होंने अपने शुरुआती करियर का आगाज किया. बाद में उन्होंने ब्रेंटफोर्ड के साथ प्रीमियर लीग में खूब नाम कमाया।

29 वर्षीय वीसा की गति, फुर्ती और सटीक फिनिशिंग का जल्द ही हर कोई दीवाना हो गया। उनके लगातार बेहतरीन खेल को देखते हुए पिछले साल यानी कि 2025 में न्यूकैसल यूनाइटेड ने ब्रेंटफोर्ड के साथ कथित तौर पर 55 मिलियन पाउंड का करार करते हुए अपने बेड़े में शामिल कर लिया। हालांकि, नई टीम के साथ जुड़ने के बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इंटरनेशनल ड्यूटी के दौरान लगी चोट की वजह से उनका खेल प्रभावित होता रहा। जिसके बाद उनके खेल पर सवाल उठने लगे थे। मगर उन्होंने अब फीफा वर्ल्ड में कांगो की तरफ से गोल दागते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।

पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

कांगो के पहले फुटबॉलर बने वीसा
पुर्तगाल के खिलाफ पिछले मुकाबले में वीसा की तरफ से लगाया गोल फीफा वर्ल्ड कप में कांगो का पहला गोल है। टीम ने पहली बार साल 1974 में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उस दौरान कांगो की तरफ से एक गोल भी देखने को नहीं मिला था।

52 साल बाद फिर से फीफा में आई टीम
अब 52 साल बाद फिर से फीफा में टीम आई है। जहां पहले मुकाबले में ही वीसा ने गोल दागते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।

Advertisement