Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. वाराणसी बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और सब रजिस्ट्रार समेत 10 पर FIR, बीमार शिक्षक से करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप

वाराणसी बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और सब रजिस्ट्रार समेत 10 पर FIR, बीमार शिक्षक से करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले में एक जमीन को फर्जी तरीके से हथियाने के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष, उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) समेत 10 लोगों के खिलाफ रोहनिया थाने (Rohaniya Police Station) में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(CJM) मनीष कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पांच जुलाई को दर्ज किया गया था, जो अब सुर्खियों में आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक बीमार सेवानिवृत्त शिक्षक की करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की पुश्तैनी जमीन हड़प ली है।

पढ़ें :- GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपना इस्तीफा लिया वापस, कहा-मुझ पर कोई दबाव नहीं

पीड़ित मोहनसराय निवासी प्रमिला मिश्रा ने न्यायालय को बताया कि उनके बीमार पति ओमप्रकाश मिश्रा की बीमारी और विश्वास का फायदा उठाकर करोड़ों की संपत्ति धोखाधड़ी से हड़प ली गई। कोर्ट ने निर्देश पर रोहनिया थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, विशाल मिश्रा, रवि उपाध्याय, वरुणापति उपाध्याय, नितेश राय, अजय कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह और तत्कालीन उपनिबंधनक अनिल कुमार व लिपिक सत्यांशु सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में कहा कि गत सात अप्रैल 2026 को डायलिसिस के बाद अर्धचेतन अवस्था में पति ओमप्रकाश मिश्रा को गंगापुर उपनिबंधन कार्यालय ले जाया गया। वहां पहले 660 वर्गमीटर जमीन का बैनामा नितेश राय के नाम कराया गया। इसके बाद करीब 65 बिस्वा भूमि और व्यावसायिक गोदाम दो दानपत्रों के जरिए विशाल मिश्रा के नाम दर्ज करा दिए गए। उसी रात उक्त संपत्ति को बेच दिया। उनके सेवानिवृत्त शिक्षक पति ओमप्रकाश मिश्रा पिछले दो वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। रिश्तेदार विशाल मिश्रा और घरेलू चालक रवि उपाध्याय इलाज के बहाने उनका विश्वास जीतकर आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा देकर यह कार्य किए हैं।

भाजपा, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष, सुरेश सिंह ने बताया कि बाप-बेटे में झगड़ा था। इस कारण पिता मेरे पास जमीन बेचने के लिए आए थे। मैंने मना कर दिया। बाद में उन्होंने निबंधन कार्यालय में जाकर अपने रिश्तेदार को जमीन दान कर दिया था। मैंने भतीजे से जमीन खरीदी है। सब नियमानुसार हुआ है।

पत्नी ने लगाया पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप

पढ़ें :- Video : बीएसएफ के जवानों के साथ फिल्म 'बॉर्डर-2' के एक्टर वरुण धवन की मस्ती, 'घर कब आओगे' गाने पर जमाया रंग

रोहनिया क्षेत्र के मोहनसराय निवासी प्रमिला मिश्रा ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पति, सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा की मोहनसराय स्थित लगभग 70 बिस्वा पुश्तैनी जमीन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है, एक सुनियोजित साजिश के तहत हड़प ली गई।

इलाज के बहाने भरोसा जीतने का आरोप

प्रार्थना पत्र के अनुसार, ओम प्रकाश मिश्रा पिछले दो वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें सप्ताह में दो बार डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना पड़ता है। आरोप है कि उनके भतीजे विशाल मिश्रा और चालक रवि उपाध्याय इलाज में सहयोग के बहाने उनके संपर्क में आए और आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा इलाज का खर्च कम कराने का झांसा देकर उनका मोबाइल नंबर तथा पेंशन खाते से जुड़ा पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलवा दिया।

निबंधन कार्यालय ले जाकर कराया गया बैनामा

आरोप के मुताबिक, बीती सात अप्रैल को विशाल मिश्रा और रवि उपाध्याय डायलिसिस के लिए उन्हें महमूरगंज स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें गंगापुर स्थित निबंधन कार्यालय ले जाया गया। वहां तत्कालीन उपनिबंधक अनिल कुमार और निबंधन लिपिक सत्यांशु सिंह की कथित मिलीभगत से लगभग 70 बिस्वा जमीन का बैनामा और दो दानपत्र आरोपियों के करीबियों के नाम दर्ज करा दिए गए। इसी दिन विक्रय एवं अनुबंध पत्र भी निष्पादित करा लिया गया।

Advertisement