नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। कैफे पर तीसरी बार फायरिंग की गयी है। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लो और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने ली है। इससे पहले भी कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई थी। वहीं, अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
पढ़ें :- 90 के दशक का अंडरवर्ल्ड खौफ लौटाने की कोशिश, मुंबई पर कब्जे की फिराक में लॉरेंस बिश्नोई गैंग? क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा