Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला ,पुलिस ने हमले से किया इनकार

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला ,पुलिस ने हमले से किया इनकार

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

 Entertainment World : हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ  है। ये वारदात गुरुग्राम के SPR रोड पर हुई है। इसके बाद  बदमाशों ने घटना को अंजाम  देकर भाग निकले। शुक्र ये है कि राहुल  को गोली नही लगी है । फिलहाल पुलिस  इस मामले कि जांच करने में जुटी हुई है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

गोली चलने कि पुष्टि नही  हुई

गोली चलने की  सूचना मिलने पर पुलिस SPR रोड पहुंची। घटनास्थल पर अभी तक गोली चलाने की कोई पुष्टि नही हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस  घटना में किसी को गोली नही लगी है। न किसी के कार या बाइक को हानि पहुंची लगी है।

हरियाणा  से बॉलीवुड तक सफर

बिजनेस घराने से तालुक रखने वाले राहुल सिंगर के साथ ही साथ रैपर भी हैं। सिंगर को हरियाणवी गाने के लिए जाना जाता है। लेकिन राहुल ने हिन्दी गानो में भी अपना योग दान दिया है। बॉलीवुड में फिल्म ‘कपूर & सन्स’ के ‘लड़की ब्यूटीफुल’ गाने से खासी पहचान मिली. इसके अलावा ‘लाला लोरी’, ‘बिल्ली बिल्ली’, ’32 बोर’, ‘जिम्मी चू’, ‘मिलियन डॉलर’, ‘टू मैनी गर्ल’ और ‘हरियाणा रोडवेज’ सहित कई फेमस गाने गाए हैं. 32 बोर गाने में वो एलविश यादव के साथ भी  दिख चुके हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए फ़ेमस 

बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया लग्जीरियस लाइफ काफी पसंद करते हैं. वह भारत के साथ यूके और कनाडा में भी काफी फेमस है. स्पोर्ट्स कार के शौकीन सिंगर के पास कई लग्जरी गाड़ियां है।

Advertisement