बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा इन दिनों पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था। तब से फैंस इस जोड़ी की लाडली की तस्वीरें देखने के लिए बेसब्री से इंजतार कर रहे थे। वहीं नन्ही प्रिंसेस का वेलकम करने के बाद कपल पहली बार बिटिया रानी को लिए पब्लिकली स्पॉट हुआ है।
पढ़ें :- ब्रालेट ड्रेस पहन राखी बांधने पर कृति सेनन का आया जवाब, बोलीं- महिलाओं को क्या पहनना है,यह बताना कब बंद होगा?
अली फजल और ऋचा चड्ढा की न्यू बॉर्न बेटी की पहली झलक सामने आयी है। दरअसल इस कपल को आज अपनी लाडली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ऋचा अपनी लाडली बेटी को गोद में लिए हुए नजर आईं।
हालांकि एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी बेटी का चेहरा पूरी तरह से कवर किया हुआ था। लुक की बात करें तो अली एयरपोर्ट पर काफी कैजुअल लुक में दिखे। उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट और खाकी रंग की कार्गो पहनी हुई थी।
पढ़ें :- Gandhari Teaser : तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म गांधारी का धांसू टीजर रिलीज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
मिर्जापुर एक्टर ने पैरों में चप्पल और सिर पर रेड कैप लगाई हुई थी। एक्टर इस दौरान एक बैग भी लिए हुए नजर आए.वहीं नन्ही प्रिंसेस को गोद में लिए हुए ऋचा काफी स्टाइलिश लुक में दिखीं।