लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना (Gomti Nagar Extension Police Station) क्षेत्र से शादी का झांसा देकर अस्मत से खिलवाड़ और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट (Matrimonial Site) के जरिए आरोपी शक्ति प्रताप सिंह (Accused Shakti Pratap Singh) से हुई थी, जिसके माध्यम से उसकी पहचान हर्ष रघुवंशी (Harsh Raghuvanshi) से कराई गई।
पढ़ें :- तारीख पर पहुंची विवाहिता से कोर्ट परिसर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
पीड़िता के मुताबिक, हर्ष रघुवंशी (Harsh Raghuvanshi) ने उसका भरोसा जीतकर उसे लखनऊ बुलाया। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने खुद ही उसका टिकट बुक कराया। लखनऊ आने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध (Physical Relations) बनाए।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट फोटो और वीडियो भी बना लिए। पीड़िता का कहना है कि इन्हीं फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और उससे 1.80 लाख रुपये की वसूली की गई।
दोबारा बुलाकर की पैसों की मांग
पीड़िता के अनुसार, पिछले साल नवंबर में आरोपी ने उसे एक बार फिर लखनऊ बुलाया। इस बार आरोपी ने फोटो और वीडियो डिलीट करने का झांसा दिया, लेकिन लखनऊ पहुंचने के बाद आरोपी ने उससे 5 लाख रुपये की और मांग की।
पढ़ें :- सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार की फोटो शेयर की, फिर डिलीट, तेजस्वी यादव, बोले- पॉक्सो एक्ट की धज्जियां उड़ा रहे CM पर तुरंत FIR हो
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध (Physical Relations) बनाने के लिए मजबूर किया। इस पूरे घटनाक्रम से पीड़िता मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो गई। मामले में पीड़िता ने गोमती नगर विस्तार थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।
पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा
पुलिस के अनुसार, दर्ज एफआईआर (FIR) के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।