Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. War 2 के सेट की सामने आई पहली तस्वीरें, लीक हुआ ऋतिक रोशन का लुक

War 2 के सेट की सामने आई पहली तस्वीरें, लीक हुआ ऋतिक रोशन का लुक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज है। इस फिल्म का मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। मगर मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसके लिए बीते दिनों तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी मुंबई पहुंच चुके थे।

पढ़ें :- ताइवानी सुपरस्टार चेंग चांग फैन को भारतीय लड़की से हुआ प्यार, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर की रिलेशनशिप की पुष्टि

अब इस शूटिंग सेट से ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। दोनों सुपरस्टार मुंबई में एक अहम सीन की शूटिंग कर रहे थे। जहां से इन दोनों सितारों के लीक हुए फर्स्ट लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

पढ़ें :- Promo Viral : भोजपुरी बवाल में मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट करते दिखे तेज प्रताप यादव, हाथ देखकर बताया भविष्य

 

पढ़ें :- रक्षाबंधन विज्ञापन में कृति सेनन का ब्रालेट-लुक देख भड़के यूजर्स, बोले- हिंदू त्योहारों को ही मजाक बनाने के लिए क्यों चुना जाता है?

 

जिसे देख लोग इस फिल्म को लेकर और एक्साइटेड होने लगे हैं। तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन स्टारर मूवी ‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।

Advertisement