डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कलालगीसर इलाके में आज 1 जुलाई दिन बुधवार को भारी बारिश के चलते दो बार बादल फट गए, जिसकी वजह से अचानक बाढ़ और मलबा बहकर आ गया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई सड़कें जाम हो गई हैं। वहां के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका और अधिक हो गई है।
पढ़ें :- बाढ़ और बारिश ने मचाया कोहराम, यूपी-बिहार में गंगा का रौद्र रूप, मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Triggers Flash Floods in Jammu & Kashmir's Doda
Heavy rainfall has lashed Jammu & Kashmir's Doda district and nearby areas.
In the Bhalesa region, intense rain triggered flash floods and mudslides, forcing the closure of several roads and disrupting connectivity… pic.twitter.com/LEVfkxs4DX
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) July 1, 2026
पढ़ें :- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन का कहर, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग ठप
मलबे से सड़कें जाम, कई गांवों का संपर्क टूटा
अचानक आई बाढ़ के साथ बहकर आए मलबे के कारण भलेसा पट्टी के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद ही सड़कों के दुबारा संचालन का काम शुरू किया जाएगा। इस बीच, प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है और कहा है कि इस आधिकारिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।