Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 4 हजार रुपये तक का बम्पर डिस्काउंट! सस्ते में खरीदें Nothing के Phone (4a), (4a) Pro मॉडल

4 हजार रुपये तक का बम्पर डिस्काउंट! सस्ते में खरीदें Nothing के Phone (4a), (4a) Pro मॉडल

By Abhimanyu 
Updated Date

Flipkart Big Billion Days Sale : अगर आप Nothing Phone का नया हैंडसेट खरीदने की सोचा रहे हैं तो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2026 (Flipkart Big Billion Days Sale 2026) में Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro और Phone (4b) मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन पर सीधे डिस्काउंट के अलावा, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर ग्राहकों को दिया जा रहा है। यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। जिससे इन डिवाइस की खरीद पर बड़ी बचत की जा सकती है।

पढ़ें :- Nothing Phone (4b) :  Nothing की नई 'b' सीरीज का टीजर जारी , जानें डिजाइन और फीचर्स

Flipkart Big Billion Days सेल 2026 में Nothing Phone (4a) का 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट 3 हजार तक सस्ता खरीदा जा सकेगा। यहां बैंक ऑफर, कूपन और एक्सचेंज बोनस का लाभ यूजर को मिल रहा है। फोन की प्रभावी कीमत 32,999 रुपये रहेगी। इसी तरह 8GB+128GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये रहेगी। 12GB+256GB मॉडल को 46,999 में खरीदा जा सकेगा। Nothing Phone (4a) Pro को सेल में 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन के 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट क्रमशः ₹52,999 और ₹54,999 में खरीदे जा सकेंगे। इसमें 6.83 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है।

फ्लिपकार्ट सेल में Nothing Phone (4b) के 6GB+128GB मॉडल को को 4 हजार रुपये सस्ता यानी 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 35,999 और 8GB+256GB वेरिएंट को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 6.77 इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट है, और 6000mAh की बैटरी है।

Advertisement