Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकारः 1200 से अधिक लोगों की गई जान, हजारों लोग हुए बेघर

पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकारः 1200 से अधिक लोगों की गई जान, हजारों लोग हुए बेघर

By शिव मौर्या 
Updated Date

इस्लमाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। लाखों लोग बाढ़ के कारण बेघर हो गए हैं और 1200 से अधिक लोगों की जान चली गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। मानसूनी बारिश वहां पर कहर बनकर बरपा है, जिसके कारण पाकिस्तान में बाढ़ आई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: अपना दल (S) ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव

बाढ़ में जिन लोगों की जान गई है उसमें 416 बच्चे और 244 महिलाएं शामिल हैं। उसके अनुसार बाढ़ जनित घटनाओं में 6082 लोग घायल भी हो गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो देश में तीन दशक में इस बार सबसे अधिक वर्षा होने और हिमनद के पिघलने से एक तिहाई हिस्सा जलमग्न है। बाढ़ की सबसे अधिक मार सिंध और बलूचिस्तान प्रांत पर पड़ी है।

खाने की किल्लत के बीच महंगाई बढ़ी
बाढ़ के कारण पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। बाढ़ के बीच खाने की किल्लत बढ़ गई है। इस दौरान वहां पर बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी और ज्यादा परेशान हो गया है। चौरिटी एक्शन अगेंस्ट हंगर के अनुसार, पाकिस्तान में 27 मिलियन लोगों के पास बाढ़ से पहले ही पर्याप्त भोजन की व्यवस्था नहीं थी। अब तो बड़े पैमाने पर भूख की समस्या खड़ी हो गई है।

पढ़ें :- आज देश के हर कोने में युवा-बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी-भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं: सोनिया गांधी
Advertisement