Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 3rd T20I : न्यूजीलैंड में खेले जा रहे पांच टी20 मैचों की सीरीज में मिली लगातार दो हार के बाद मेजबान टीम मुश्किल में दिख रही है। उन्हें भारत के खिलाफ सीरीज गंवाने से बचने के लिए तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा। इस बीच, कीवी टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जिसमें कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है, जबकि कई खिलाड़ी स्क्वाड में शामिल हुए हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच सोमवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले मेजबान टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मैट हेनरी पिंडली की चोट और वर्कलोड के कारण टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। वह वनडे सीरीज की तैयारी के लिए क्राइस्टचर्च में रुकेंगे। जबकि लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे टी20 से आराम दिया गया है, लेकिन वह आखिरी दो मैचों के लिए टीम से फिर जुड़ेंगे।

दूसरी तरफ, ब्लेयर टिकनर को अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड में शामिल किया गया है। जोश क्लार्कसन अंतिम दो टी20 मैचों में टीम का हिस्सा होंगे। इसके अलावा, मैट फिशर सिर्फ तीसरे टी20 के लिए पेस कवर के तौर पर टीम के साथ वेलिंगटन जाएंगे। वहीं, लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन तीसरे टी20 मैच में खेलेंगे। ये बदलाव ऐसे में हुए हैं, जब टीम दो मैचों में जीती हुई बाजी हार चुकी है।

Advertisement