Expensive LPG in India : देश में एलपीजी (LPG) गैस के बढ़ते दामों के बीच लोगों ने जुगाड़ से अद्भुत आविष्कार किए हैं। जिसमें खाली पड़े गैस सिलेंडरों को कबाड़ में फेंकने के बजाय, लोगों ने उन्हें लकड़ी और कोयले से जलने वाले पारंपरिक चूल्हों में बदल दिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको विपक्षी नेता शेयर करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोल रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सिलेंडर छोड़, माता-बहनें चूल्हा अपनाने को मजबूर हैं और उनके आंसुओं पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर है।
पढ़ें :- अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था, आज उसी हक को बचाने के लिए फिर लड़ना पड़ रहा है...पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर खरगे का निशाना
वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, ” मोदी सरकार के 12 सालों में ग़रीबी घटाने की Campaign की Reality… पहले ग़रीब से मनरेगा के तहत काम का अधिकार छीना, अब रोटी का निवाला भी छीन रही है ! 2016: मोदी जी ने दावा किया था कि उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिलेगी। साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर का वादा था। जो पिछले साल 12 से घटाकर 9 कर दिए। 2026: अब सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर केवल 4 कर दी गई। यानि, 12 का वादा, पर 4 का इरादा। LPG की कीमतें बार-बार बढ़ाई गईं। 5.56 करोड़ लाभार्थी रिफिल ख़रीदने में असमर्थ हैं। सिलेंडर छोड़, माता-बहनें चूल्हा अपनाने को मजबूर,… उनके आंसूओं पर घड़ियाली आँसू बहाने वाली मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर !!”
मोदी सरकार के 12 सालों में ग़रीबी घटाने की Campaign की Reality
पहले ग़रीब से मनरेगा के तहत काम का अधिकार छीना, अब रोटी का निवाला भी छीन रही है !
2016: मोदी जी ने दावा किया था कि उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिलेगी।
पढ़ें :- बिहार से शुरु हुआ SIR अब जब दिल्ली में दस्तक दे चुका है, तब सत्ताधीशों को पता चला कि कांग्रेस पहले दिन से इसे खामियों से भरा क्यों कह रही थी: खरगे
साल में 12 सब्सिडी… pic.twitter.com/bnux0aFf1v
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 9, 2026
इससे पहले समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने इसी को वीडियो एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि आपदा में आविष्कार! उन्होंने लिखा कि महंगी हुई गैस तो जिस ‘सिलेंडर’ से चूल्हा जलता था उसे ही चूल्हा बना लिया।