Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पिता का निधन, आप के संरक्षक अरविंद केजरीवाल से लेकर सिसोदिया तक ने जताया शोक

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पिता का निधन, आप के संरक्षक अरविंद केजरीवाल से लेकर सिसोदिया तक ने जताया शोक

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी (Atishi) के पिता विजय सिंह (Father Vijay Singh) का शुक्रवार को निधन हो गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजनक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Former Deputy CM Manish Sisodia) ने शोक व्यक्त किया है।

पढ़ें :- सिख गुरु टिप्पणी विवाद : दिल्ली स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का दावा- फोरेंसिक एनालिसिस में वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं पाई गई

सिसोदिया ने दुख किया प्रकट

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दुख प्रकट करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी जी के पिता श्री विजय सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और मूल्यों पर आधारित जीते हुए समाज को समर्पित किया। इस कठिन समय में आतिशी जी और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

कौन थे विजय सिंह?

विजय सिंह पंजाबी मूल के राजपूत समुदाय से संबंध रखते हैं। आतिशी के माता-पिता दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ता वाही और विजय सिंह का झुकाव वामपंथी विचारधारा की ओर था। इसी कारण उन्होंने अपनी बेटी का उपनाम ‘मार्लेना’ रखा, जो मार्क्स और लेनिन के नामों से प्रेरित था। हालांकि, बाद में आतिशी ने अपने नाम से ‘मार्लेना’ हटा दिया।

Advertisement