Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन,बना चर्चा का विषय

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन,बना चर्चा का विषय

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) में नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर (Former IPS officer Amitabh Thakur) ने भी आवेदन किया है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट में संगठनात्मक बदलाव तेज हो गए हैं।

पढ़ें :- पूर्व IPS राजेश पांडेय का राममंदिर CEO बनना लगभग तय, शरद शर्मा बनाए जा सकते हैं प्रवक्ता
पढ़ें :- Ayodhya News : अब बिना पास के हो सकेंगे दर्शन, इन मंदिरों के लिए बदला नियम

महासचिव चंपत राय (General Secretary Champat Rai) समेत कई जिम्मेदार पदाधिकारियों के पद छोड़ने के बाद देशभर से योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसी क्रम में अमिताभ ठाकुर का आवेदन चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रस्ट नए सीईओ (CEO) के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है और जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। राम मंदिर प्रशासन में होने वाले इस बदलाव पर संत समाज, श्रद्धालुओं और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हैं।

Advertisement