Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों के नाम लिखा पत्र, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों के नाम लिखा पत्र, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी दिन सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इन सबके बीच कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी (Dr. Manmohan Singh ji) का पंजाब के लोगों के नाम पत्र जारी किया है। पवन खेड़ा की तरफ से कहा गया कि, डॉ. मनमोहन सिंह जी ने पंजाब का नाम पूरे देश और दुनियाभर में रोशन किया। जब हमारी उनसे बात हुई तो उनकी आवाज में एक दर्द और पीड़ा थी। क्योंकि जिस शख्स से एक चमन को सींचा हो, अब उसे छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में देश के हर वर्ग को लाभ मिला, लेकिन पिछले 10 वर्षों में तमाम वर्गों के साथ जो हुआ, वह सबके सामने है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, पिछले 10 साल में, BJP सरकार ने पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 750 किसान, जिनमें से ज्यादातर पंजाब से थे, दिल्ली की सीमाओं पर महीनों तक इंतजार करते हुए शहीद हो गए। जब लाठी और रबर की गोलियों से भी मन नहीं भरा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हमारे किसानों को ‘आंदोलनजीवी’ और ‘परजीवी’ कहकर उनका अपमान किया। किसानों की सिर्फ यही मांग थी कि उनसे चर्चा किए बिना उन पर थोपे गए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।’

Advertisement