Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में हुए विलीन; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

By Abhimanyu 
Updated Date

Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम नेता अंत्येष्टि में शामिल हुए। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अर्थी को मनमोहन सिंह के परिवार के साथ-साथ राहुल गांधी ने भी कंधा दिया।

पढ़ें :- Loco Pilot In The Railways: रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए जानें, ​कैसे करें 12वीं के बाद तैयारी?

निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार से पहले नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा कि मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के लोगों के साथ-साथ नेताओं ने चिता पर अपनी-अपनी लकड़ी डालकर विदाई दी। इस दौरान मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को जिस तिरंगे में लिपटा था, उस तिरंगे को उनके परिवार को सौंपा गया। यह राजकीय सम्मान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

Advertisement