कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू (Former Supreme Court judge Markandey Katju) के बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए ‘पति’ खोजने की सलाह दे दी थी। इस पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने हिंसा तक की धमकी दे दी है। खास बात है कि अपने बयानों को लेकर काटजू खासे चर्चा में बने रहते हैं।
पढ़ें :- हम अपनी राजनीतिक ताकत पहचान लें तो लाखों सरकारी नौकरियां सीधे निषाद-कश्यप समाज के नौजवानों के घरों में होंगी: संजय निषाद
TMC नेता कुणाल घोष (TMC leader Kunal Ghosh) ने एक्स पर फोटो पोस्ट किया है। फोटो के अनुसार, ‘क्यों बंगाली ममता बनर्जी के लिए अच्छा पति नहीं खोज लेते?’ इसपर घोष ने बंगाली भाषा में किए पोस्ट पर काटजू के लिए धमकी जारी की है।
उन्होंने लिखा, ‘अगर ऐसा वास्तव में इस व्यक्ति ने कहा है और अगर वह माफी नहीं मांगते हैं और डिलीट नहीं करते हैं, तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस पद पर हैं। अगर मुझे खबर मिली कि वह बंगाल में हैं, तो मैं जाकर उन्हें थप्पड़ मारूंगा।’