Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बर्थडे पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलिया, चार की मौत दस घायल, पार्टी में बच्चे और महिलाएं भी थी मौजूद

बर्थडे पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलिया, चार की मौत दस घायल, पार्टी में बच्चे और महिलाएं भी थी मौजूद

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैलिफोर्निया (California) में एक ब​र्थडे पार्टी में शनिवार रात ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। इस घटना में, जहां चार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। पार्टी में पुरूषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारी इस हमले को लक्षित हमला मान कर जांच कर रहे है। वहीं सभी संदिग्ध हमलावर फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पढ़ें :- 'आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट' ये है मोदी जी का Compromised Model...' मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर साधा निशाना

सैन जोकिन काउंटी शेरिफ़ कार्यालय (San Joaquin County Sheriff’s Office) के अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में ल्यूसील एवेन्यू के 1900 ब्लॉक में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान असलहा लिए बदमाशों का एक झुंड आया और पार्टी में ताबड़तोड़ गोली बारी करना शुरु कर दिया। इस घटना में 14 लोगों को गोली लगी, जिन्हे आनन-फानन में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचे पर डाक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दस लोग जो गंभीर रूप से घायल है। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला एक लक्षित हमला है। बदमाश किसी खास व्यक्ति या समूह को निशाना बनाना चाहता था।

Advertisement