ईरान पर 28 फरवरी 2026 को हुए अमेरिकी हमले में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Former Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) की मौत हो गई थी। अब नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई (New Supreme Leader Mojtaba Khamenei) अपने पिता के खून का बदला लेने की ठान चुके हैं।
नई दिल्ली। ईरान पर 28 फरवरी 2026 को हुए अमेरिकी हमले में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Former Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) की मौत हो गई थी। अब नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई (New Supreme Leader Mojtaba Khamenei) अपने पिता के खून का बदला लेने की ठान चुके हैं। बदले की भावना से भरा ईरान अमेरिका के खिलाफ ऐसी हर कार्रवाई पर विचार कर रहा है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) को झटका लगे। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को हिलाकर रख दिया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन (Iran’s State Television) ने ट्रंप परिवार के लिए असामान्य खतरे के रूप में बैरन ट्रंप तक पहुंचने के तरीकों का वर्णन करते हुए एक सेगमेंट प्रसारित किया और 10 मिलियन डॉलर (करीब 96 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की।
ईरानी सरकारी टेलीविजन (Iranian State TV) के चैनल 3 पर प्रसारित और आईआरजीसी (IRGC) से जुड़े मीडिया द्वारा जारी इस वीडियो का शीर्षक है ‘बैरन ट्रंप (Barron Trump) को कहां मारें? इसमें 20 वर्षीय बैरन की गतिविधियों का वर्णन और दृश्य चित्रण किया गया है। क्लिप में दावा किया गया है कि उन पर ‘पूरी तरह नजर रखी जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि एक लड़की ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर एक निजी बैठक में बैरन के बगल में बैठ गई थी। वीडियो में कहा गया कि बैरन सुरक्षा से दूर एक्सबॉक्स पर आवाज और टेक्स्ट के जरिए संवाद करते हैं। इसमें उनके एक्सबॉक्स, फीफा वीडियो गेम और डिस्कॉर्ड अकाउंट्स का भी जिक्र किया गया।
मेलानिया ट्रंप भी निशाने पर
बता दें कि पिछले महीने ईरान के सरकारी टेलीविजन (Iranian State TV) ने एक और वीडियो जारी किया था, जिसमें अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाया गया था। उस वीडियो के अंत में ध्यान बैरन पर केंद्रित करते हुए सीधी चेतावनी दी गई थी कि यह तो बस शुरुआत है। बैरन ट्रंप, हमारा इंतजार करो।
‘मेलानिया को कहां मारें’ शीर्षक वाले वीडियो में प्रथम महिला को उनके काफिले में यात्रा करते और न्यूयॉर्क शहर (New York City) के विभिन्न स्थानों का दौरा करते दिखाया गया। इसमें उन लग्जरी डिजाइनर स्टोरों की भी पहचान की गई, जहां वे खरीदारी करती हैं। वीडियो में सुझाव दिया गया कि ये खरीदारी यात्राएं ‘वैश्विक स्वतंत्रता सेनानियों के अभियानों के लिए उपयुक्त’ हो सकती हैं। यहां तक कि उनके कपड़ों में नर्व एजेंट से जहर डालने का प्रस्ताव भी रखा गया।
मेलानिया और बैरन को सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा
मेलानिया और बैरन दोनों को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (US Secret Service) की चौबीसों घंटे सुरक्षा प्राप्त है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वाइट हाउस, न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टॉवर, न्यू जर्सी का बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब और फ्लोरिडा का मार-ए-लागो समेत ट्रंप परिवार की सभी संपत्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान ढह रहा है। ट्रंप का ट्रुथ सोशल पर पोस्ट अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट द्वारा फाइनेंशियल टाइम्स (Financial Times) में लिखे लेख के कुछ घंटों बाद आया। बेसेंट ने तेहरान के खिलाफ ‘आर्थिक डी-डे’ शुरू होने की घोषणा की और चेतावनी दी कि जो देश इस्लामी गणराज्य का समर्थन जारी रखेंगे, वे ‘वैश्विक बहिष्कृत’ बन जाएंगे। दूसरी ओर ईरान ने चुनौती भरे लहजे में जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका के नए कदम सैन्य पराजय की स्वीकारोक्ति हैं। साथ ही अन्य देशों को वाशिंगटन की मदद करने के खिलाफ आगाह किया।