1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. October travel destinations in india : गुलाबी ठंड की शुरुआत सैर करें इन जगहों पर,मौसम बेहद सुहावना रहता है

October travel destinations in india : गुलाबी ठंड की शुरुआत सैर करें इन जगहों पर,मौसम बेहद सुहावना रहता है

अक्टूबर का मौसम भारत में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। इस दौरान गुलाबी ठंड की शुरुआत भी हो जाती है, जिससे मौसम बेहद सुहाना हो जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

October travel destinations in india :  अक्टूबर का मौसम भारत में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। इस दौरान गुलाबी ठंड की शुरुआत भी हो जाती है, जिससे मौसम बेहद सुहाना हो जाता है। यदि आप भी अक्टूबर में वेकेशन या किसी लॉन्ग वीकेंड की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहाँ भारत की कुछ सबसे खूबसूरत जगहों की सूची दी गई है, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन

उदयपुर (झीलों की नगरी)
मानसून के ठीक बाद यहाँ की झीलें पानी से लबालब भरी होती हैं, जो इसे भारत की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक बनाती हैं।

जयपुर
गुलाबी ठंड में जयपुर के भव्य किलों (जैसे आमेर किला और नाहरगढ़) को घूमना बेहद आरामदायक होता है, क्योंकि इस दौरान गर्मियों की तपती धूप नहीं होती है।

अमृतसर
अक्टूबर-नवंबर की गुलाबी ठंड में स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेम्पल) के दर्शन करना एक अलग ही आध्यात्मिक शांति देता है। इस दौरान यहाँ का मौसम बेहद सुहावना रहता है।

मुन्नार
अगर आपको हरियाली पसंद है, तो केरल के मुन्नार में चाय के बागानों के बीच हल्की ठंडी हवाओं और धुंध का मजा ले सकते हैं

पढ़ें :- 'योगी के दोबारा CM बनने पर यूपी के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी वैदिक मैथ्स!' राजनाथ सिंह ने अयोध्या में किया बड़ा ऐलान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...