लद्दाख में युवाओं के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स और माउंटेनियरिंग की दिशा में शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF), लद्दाख के पर्यटन विभाग के सहयोग से Leh के Eco Park में Basic Rock Climbing Course 2026 आयोजित कर रहा है। इस ट्रेनिंग में युवाओं को रॉक क्लाइंबिंग की बुनियादी तकनीकों के साथ-साथ पर्वतारोहण से जुड़ी जरूरी स्किल्स सिखाई जाएंगी।
लेह। लद्दाख में युवाओं के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स और माउंटेनियरिंग की दिशा में शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF), लद्दाख के पर्यटन विभाग के सहयोग से Leh के Eco Park में Basic Rock Climbing Course 2026 आयोजित कर रहा है। इस ट्रेनिंग में युवाओं को रॉक क्लाइंबिंग की बुनियादी तकनीकों के साथ-साथ पर्वतारोहण से जुड़ी जरूरी स्किल्स सिखाई जाएंगी।
सिर्फ 30 प्रतिभागियों को मिलेगा मौका
IMF के मुताबिक, इस कोर्स के एक बैच में अधिकतम 30 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। इसमें सीटें First Come, First Served आधार पर दी जाएंगी। इसके अलावा 10 प्रतिभागियों को रिजर्व लिस्ट में रखा जाएगा। जिससे किसी सीट के खाली होने पर उन्हें मौका दिया जा सके।
12 से 18 साल की उम्र जरूरी
इस कोर्स के लिए आयु सीमा 12 से 18 वर्ष निर्धारित की गई है। 12 से 18 वर्ष के आवेदकों को अपने माता-पिता या अभिभावक की सहमति और आवश्यक क्षतिपूर्ति पत्र देना होगा। खास तौर पर यह कोर्स शुरुआती प्रतिभागियों और आउटडोर एडवेंचर में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए है। इसके लिए पहले से रॉक क्लाइंबिंग का अनुभव जरूरी नहीं है।
क्या-क्या सिखाया जाएगा?
इस ट्रेनिंग के दौरान प्रतिभागियों को Top-roping, Belaying, Knot Tying, Bouldering, Rappelling और रॉक क्लाइंबिंग की बेसिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। यानी युवाओं को केवल चढ़ाई ही नहीं, बल्कि क्लाइंबिंग से जुड़े सुरक्षा उपाय और जरूरी तकनीकी कौशल भी सिखाए जाएंगे।
7 दिन का होगा कोर्स
आधिकारिक जानकारी के अनुसार Basic Rock Climbing Course की अवधि सात दिन है। इसका आयोजन Eco Park, Leh, Ladakh में किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 बताई गई है। इसमें इच्छुक उम्मीदवारों को सीटें भरने से पहले रजिस्ट्रेशन करने की भी सलाह दी गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
आपको बता दें कि इस बैच में केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। विदेशी नागरिकों के लिए यह standard batch उपलब्ध नहीं है। इसमें शुरुआती स्तर के प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा, इसलिए रॉक क्लाइंबिंग का पहले से अनुभव होना जरूरी नहीं है।