1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित हंडिया में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली पवन की पीठ में लगी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित हंडिया में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली पवन की पीठ में लगी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। सरेराह हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

पढ़ें :- योगी सरकार का छह माह में एक लाख भर्ती का संकल्प , प्राचार्य से लेकर सहायक अध्यापक तक के पद शामिल

हंडिया थाना क्षेत्र के मुगरांव गांव निवासी पवन कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद यादव पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। उनकी मां धनराजी देवी भी गांव की पूर्व प्रधान रही हैं। जबकि पवन यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पवन अपनी कार से हंडिया कस्बे पहुंचे। कर्मनाशा मोहल्ले में उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और पास स्थित एक कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए।

करीब दो घंटे बाद वह कैफे से बाहर निकले और अपनी कार के पास पहुंचे। जैसे ही बैठने लगे तो प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने कार के पास बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पवन को सटाकर बनाकर फायर कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...