1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजधानी लखनऊ में संदिग्ध परिस्थियों में दंपति की मौत: फंदे से लटका था पति, चारपाई पर मृत पड़ी थी पत्नी

राजधानी लखनऊ में संदिग्ध परिस्थियों में दंपति की मौत: फंदे से लटका था पति, चारपाई पर मृत पड़ी थी पत्नी

राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां के मदारीपुर गांव में मंगलवार को एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनास्थल पर 35 वर्षीय आशीष प्रजापति और उसकी 30 वर्षीय पत्नी क्षमता प्रजापति का शव घर के एक कमरे में मिला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां के मदारीपुर गांव में मंगलवार को एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनास्थल पर 35 वर्षीय आशीष प्रजापति और उसकी 30 वर्षीय पत्नी क्षमता प्रजापति का शव घर के एक कमरे में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि, दंपति के बच्चे स्कूल चले गए थे, जिसके बाद ये घटना हुई है।

पढ़ें :- आईआईएलएम एकेडमी लखनऊ कैंपस में ब्लड डोनेशन ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन, स्टूडेंट्स, फैकल्टी और स्टाफ ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया

बताया जा रहा है कि, क्षमता प्रजापति का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था, जबकि आशीष का शव फंदे से लटका हुआ था। आशंका है कि, पत्नी की हत्या के बाद आशीष ने सुसाइड कर लिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

वहीं, शुरूआती जांच में घटना के पीछे परिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम की जांच और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...