1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Layoffs in Oracle : इम्‍प्‍लॉईयों से कहा गया , ‘आज आपका कंपनी में आखिरी दिन है , Oracle में ऐसे गई नौकरी

Layoffs in Oracle : इम्‍प्‍लॉईयों से कहा गया , ‘आज आपका कंपनी में आखिरी दिन है , Oracle में ऐसे गई नौकरी

अचानक सुबह जब नींद खुली थी तो कंपनी का मेल देखा , जिसमें लिखा था,'आज आपका कंपनी में आखिरी दिन है। Oracle की मौजूदा जरूरतों पर अच्‍छे से सोच-विचार करने के बाद, कंपनी में स्‍ट्रक्‍चरल बदलाव का फैसला लिया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Layoffs in Oracle :  अचानक सुबह जब नींद खुली थी तो कंपनी का मेल देखा , जिसमें लिखा था,’आज आपका कंपनी में आखिरी दिन है। Oracle की मौजूदा जरूरतों पर अच्‍छे से सोच-विचार करने के बाद, कंपनी में स्‍ट्रक्‍चरल बदलाव का फैसला लिया गया है। जिसके तहत आपका रोल खत्‍म किया जाता है। इस मेल को भेजा था टेक दिग्गज कंपनी Oracle ने।

पढ़ें :- RBI के फैसले के बाद सोने-चांदी में धड़ाम, क्या अब और सस्ता होगा सोना?

खबरों के अनुसार, कर्मियों का ऐसा दावा है कि उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द इस मेल पर रिप्‍लाई करने को कहा गया और कुछ देर में लैपटॉप अपने आप बंद होने के बारे में भी चेताया गया।

टेक दिग्गज कंपनी ने एक बार फिर कंपनी में इस तरह छंटनी कर के 31 मार्च 2026 वाले वाकये की याद दिला दी। तब 20-25 हजार लोगों को सुबह-सुबह ऐसे ही एक मेल भेजा गया था, मेल में उनका Termination Letter था। अब 14 सितंबर की तारीख भी इम्‍प्‍लॉईज के लिए मनहूस सुबह लेकर आई।

मशहूर टेक कंपनी ने ये नहीं बताया है कि कंपनी ने कितने लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। मई में कंपनी ने बताया था कि तब तक 21,000 लोगों को निकाला जा चुका था।

कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष खत्‍म होने पर कंपनी में कर्मचारिया की संख्‍या 1.41 लाख रह गई, जो एक साल पहले तक 1.62 लाख बताई गई थी। हालांकि इनमें कर्मचारियों के इस्तीफे, भर्ती कम होने और अन्य कारण भी हो सकते हैं।

पढ़ें :- Video-सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को राहत नहीं, CJI बोले-जमा करने होंगे दो करोड़ रुपये, अभिनेता ने खुद रखा अपना पक्ष

ऑरेकल ने कर्मचारियों की छंटनी का नया दौर ऐसे समय में शुरू किया है, जब कंपनी AI और Data Center Infrastructure पर भारी निवेश कर रही है। छंटनी के बीच कंपनी AI की कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाने पर तेजी से पैसा लगा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...