1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अनंत अंबानी की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम, हर साल 20 लाख जानवरों को मिलेगी मदद

अनंत अंबानी की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम, हर साल 20 लाख जानवरों को मिलेगी मदद

अनंत अंबानी ने देशभर में जानवरों की मदद के लिए ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम शुरू की है। वनतारा की इस मुहिम से 50 से ज्यादा पशु कल्याण संगठन जुड़े हैं। अनुमान है कि इसके जरिए हर साल करीब 20 लाख जानवरों को इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर, भोजन और दूसरी जरूरी मदद पहुंचाई जा सकेगी।

By santosh singh 
Updated Date

जामनगर : अनंत अंबानी ने देशभर में जानवरों की मदद के लिए ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम शुरू की है। वनतारा की इस मुहिम से 50 से ज्यादा पशु कल्याण संगठन जुड़े हैं। अनुमान है कि इसके जरिए हर साल करीब 20 लाख जानवरों को इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर, भोजन और दूसरी जरूरी मदद पहुंचाई जा सकेगी।

पढ़ें :- Navratri Carnival : अनंत-राधिका के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने लिया बोट राइड का आनंद, पत्नी साक्षी से क्यों खाई 'मार'?

इसमें सड़कों पर रहने वाले कुत्ते और बिल्लियां, छोड़े गए या घायल जानवर, साथ ही मवेशी, गधे और घोड़े भी शामिल होंगे। जरूरत के मुताबिक पशु कल्याण संगठनों को एम्बुलेंस, रेस्क्यू उपकरण, इलाज और जांच की मशीनें, शेल्टर और ट्रेनिंग जैसी मदद दी जाएगी।

अनंत अंबानी ने कहा कि हर दिन बहुत से लोग सीमित साधनों के बावजूद जरूरतमंद जानवरों की देखभाल करते हैं। ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ के जरिए हम उनके साथ खड़े होकर इस काम को और मजबूत करना चाहते हैं। हमारे लिए यही ‘एवरी लाइफ मैटर्स’ का असली अर्थ है।”

वनतारा और मुहिम से जुड़े संगठनों ने साथ मिलकर काम करने के लिए एक सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वे जानकारी, अनुभव और संसाधन साझा करेंगे, ताकि जानवरों की मदद करने वाले संगठनों को उनकी जरूरत के मुताबिक बेहतर सहयोग मिल सके।

पढ़ें :- बाढ़ में घायल 53 वर्षीय हथिनी ‘जॉयमोती’ को एयरलिफ्ट कर लाया गया जामनगर, वनतारा के विशेष अस्पताल में होगा इलाज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...