भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस ग्रीन्स (Reliance Greens) में आयोजित नवरात्रि कार्निवल (Navratri Carnival) में पहुंचे।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस ग्रीन्स (Reliance Greens) में आयोजित नवरात्रि कार्निवल (Navratri Carnival) में पहुंचे। यहां उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ देर रात तक उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान धोनी के झूले झूलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें पत्नी साक्षी से मार भी पड़ी।
Ambani’s only can do this 🤣🔥
MS Dhoni , Veer Pahariya , Anant Ambani and friends enjoying rides in jamnagar.
– MS dhoni last night was in chill mode . Had a ice cream then enjoyed dragon ride then break dance ride .
Look at reaction of Dhoni on break dance ride . Even bodyguards can’t control their laugh 🤣🤣
पढ़ें :- आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली, दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा 'दादा' का नाम
— Jeet (@JeetN25) October 19, 2026
अनंत और राधिका के साथ ड्रैगन बोट राइड का लिया आनंद
नवरात्रि के मौके पर आयोजित इस कार्निवल में क्रिकेट, कारोबार और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। वायरल वीडियो में धोनी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ तेज गति से चलने वाली ड्रैगन बोट राइड का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान धोनी के चेहरे पर वही चिर-परिचित शांति दिखाई दी, जिसके लिए उन्हें ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता है। झूले की तेज रफ्तार के बीच भी उनका शांत अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
Thala MS Dhoni & Sakshi Dhoni at the Ambani celebrations! 👑❤️
पढ़ें :- Video : आकाश दीप ने इस डर से धोनी, कोहली और रोहित को शादी में नहीं बुलाया! गेंदबाज ने खुद किया खुलासा
Captain Cool enjoying the festive vibes with Anant Ambani and Radhika Ambani in Jamnagar. ✨🔥
#MSDhoni #Thala #SakshiDhoni #Ambani #CSK #India #Thala https://t.co/0xiWW29Eml
— RC19 (@Iam_R45) October 19, 2026
आइसक्रीम से लेकर गरबा तक, उत्सव में दिखा अलग रंग
जामनगर में आयोजित इस देर रात के कार्यक्रम में मेहमानों ने झूलों के साथ-साथ आइसक्रीम और गरबा का भी आनंद लिया। हालांकि, आइसक्रीम खाते वक्त धोनी ने पत्नी साक्षी पर चुटकी ली। वह दो बार चम्मच खिलाने के लिए साक्षी के पास लेकर गए, लेकिन जैसा ही साक्षी ने खाने की कोशिश की, धोनी ने चम्मच तुरंत अपनी मुंह की तरफ घुमा लिया। इस पर साक्षी चिढ़ गईं और उन्होंने प्यार से धोनी की पीठ पर मारा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
नवरात्रि के रंग में रंगे इस कार्निवल में अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां एक साथ नजर आईं। धोनी का इस तरह उत्सवी माहौल में शामिल होना उनके प्रशंसकों के लिए भी खास रहा। मैदान पर अपने शांत स्वभाव और दबाव में बेहतर फैसले लेने के लिए मशहूर पूर्व कप्तान यहां भी उसी अंदाज में दिखाई दिए।