पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी AGTF ने कनाडा से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी बताए जा रहे कर्मवीर देओ को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, कर्मवीर देओ पर आरोप है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को विदेश भागने में मदद की और अमेरिका में गैंग से जुड़े लोगों को ठिकाना और दूसरी लॉजिस्टिक मदद भी उपलब्ध कराई।
कनाडा। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी AGTF ने कनाडा से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी बताए जा रहे कर्मवीर देओ को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी किया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कर्मवीर देओ पर आरोप है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को विदेश भागने में मदद की और अमेरिका में गैंग से जुड़े लोगों को ठिकाना और दूसरी लॉजिस्टिक मदद भी उपलब्ध कराई। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि अनमोल बिश्नोई उसके अमेरिका स्थित घर पर भी रुका था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कर्मवीर देओ का नाम कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग से जुड़ी जांच में भी सामने आया है। हालांकि, इस मामले में उसकी कथित भूमिका को लेकर जांच अभी जारी है। इन सभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। बताया गया है कि अमेरिका में FBI की कार्रवाई शुरू होने के बाद कर्मवीर कनाडा चला गया था। अब जैसे ही वह कनाडा से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा, वैसे ही पंजाब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस मामले को लेकर पुलिस अब उससे पूछताछ कर अनमोल बिश्नोई को विदेश पहुंचाने में कथित मदद, गैंग के सदस्यों को रहने का ठिकाना देने और दूसरे आपराधिक मामलों में उसकी भूमिका की जांच करेगी। पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई विदेश में बैठे गैंग नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में काफी अहम मानी जा रही है।