Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दोस्त उड़ाते थे पिता के रिक्शा चलाने का मजाक, बेटे ने पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC और बना IAS

दोस्त उड़ाते थे पिता के रिक्शा चलाने का मजाक, बेटे ने पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC और बना IAS

By Sushil Sah 
Updated Date

वाराणसी। अक्सर बड़ी सफलता की वजह संघर्ष, मेहनत और हौसले की कहानी बनती है। इसी तरह की प्रेरणादायक कहानी वाराणसी के रहनेवाले एक ऐसे युवा की है, जिसने बचपन में अपने पिता के काम को लेकर दोस्तों के ताने सहे थे। फिर भी इन मुश्किलों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। कड़ी मेहनत के दम पर उसने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और IAS अधिकारी बनने का अपना सपना पूरा किया।

पढ़ें :- हालात से नहीं हारी गया की बेटी, पति की मौत के बाद भी पढ़ाई जारी रख BPSC में पाई सफलता

बताया जाता है कि इस युवा यानी गोविन्द जायसवाल के पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बचपन में जब उसके दोस्तों को उसके पिता के काम के बारे में पता चला तो कुछ दोस्तों ने उसका मजाक उड़ाते हुए उसके पिता के काम का अपमान भी किया। इन सब बातों ने उसे बहुत दुख पहुंचाया, लेकिन उसने हार मानने के बजाय अपनी पढ़ाई और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।

गोविंद जायसवाल ने पढ़ाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। सीमित संसाधनों के बावजूद भी उसने लगातार मेहनत की और UPSC Civil Services Examination की तैयारी करनी शुरू की। बता दें ​कि तैयारी के दौरान उसके सामने आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां थीं, लेकिन परिवार के संघर्ष ने उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अंतत: उसकी मेहनत रंग लाई। हिंदी मीडियम से पहले ही प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी। इस तरह से उसने UPSC परीक्षा क्रैक कर IAS बनने का गौरव हासिल किया। जिस पिता के रिक्शा चलाने के काम को कभी लोगों ने कमतर समझा था, उसी पिता के बेटे की सफलता आज संघर्ष और मेहनत की मिसाल बन गई।

आपको बता दें कि यह कहानी सिर्फ UPSC परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो आर्थिक तंगी, सामाजिक तानों या सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। कहते है न कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, निरंतर मेहनत और सही दिशा किसी भी इंसान को उसकी मंजिल तक पहुंचा सकती है।

पढ़ें :- हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में मानसा की क्रीमी गर्ग ने बढ़ाया मान, हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में शानदार सफलता, अब बनेंगी SDM
Advertisement