Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CM नायब सिंह सैनी से लेकर विनेश फोगाट तक… जानिए हरियाणा की VIP सीटों पर कौन आगे

CM नायब सिंह सैनी से लेकर विनेश फोगाट तक… जानिए हरियाणा की VIP सीटों पर कौन आगे

By Abhimanyu 
Updated Date

Haryana Vidhansabha VIP Seats Results: हरियाणा की 90 सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह से जारी है। इस दौरान शुरुआती में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में राज्य की उन वीआईपी सीटों का हाल ताजा हाल जान लेते हैं, जहां से सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट, रंजीत सिंह चौटाला, और दुष्यंत चौटाला जैसे बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

सुबह 10 बजे तक हरियाणा की वीआईपी सीटों का हाल

होडल सीट: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान अपनी होडल सीट पर 3732 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गढ़ी सांपली किलोई: भूपिंदर सिंह हुड्डा ने 16823 वोटों से बढ़त बनाई है।

डबवाली सीट: कांग्रेस के अमित सिहाग 2412 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

सिरसा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया 1053 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लाडवा सीट: सीएम नायब सिंह सैनी से 840 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आदमपुर सीट: कांग्रेस के चन्द्र प्रकाश ने 861 वोटों से बढ़त बनाई है।

ऐलनाबाद सीट: कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल 3622 वोटों से आगे चल रहे हैं।

तोशाम सीट: भाजपा की श्रुति चौधरी ने 3785 वोटों से बढ़त बना ली है।

पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट

उचाना कलां सीट: कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ने 1362 वोटों से बढ़त बनाई है।

करनाल सीट: भाजपा के जगमोहन आनंद 4479 वोट से आगे चल रहे हैं।

जुलाना सीट: योगेश बैरागी ने 2039 वोटों से बढ़त बनाई है, कांग्रेस की विनेश फोगाट पिछड़ी।

महम सीट: कांग्रेस के उम्मीदवार बलराम दांगी 1767 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अंबाला कैंट सीट: कांग्रेस की चित्रा सरवारा 1199 वोटों से आगे चल रही हैं, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पीछे हो गए हैं।

पढ़ें :- गिरफ्तारी के डर से पटना छोड़ भागे खान सर! हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, अब अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस कर रही है छापेमारी
Advertisement