G7 Summit: जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। दुनिया के शीर्ष नेताओं के बीच पीएम मोदी की दीवानगी देखने को मिली। इन सबके बीच जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी क्लिक की। इसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में दोनों नेताओं ने दुबई में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (सीओपी 28) के मौके पर एक सेल्फी क्लिक की थी।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
बता दें कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। पीएम मोदी ने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित दुनिया के कई नेताओं के साथ बातचीत की।
Hi friends, from #Melodi pic.twitter.com/OslCnWlB86
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 15, 2024
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
पीएम मोदी ने शनिवार की सुबह एक्स पर लिखा, “अपुलिया में जी 7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही उपयोगी रहा। विश्व नेताओं से बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य ऐसे प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जिससे वैश्विक समुदाय को लाभ हो और भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण हो। मैं इटली के लोगों और सरकार को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।”