Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी खुली धमकी! ‘बुलेटप्रूफ कांच में भी छिप जाओ, मारेंगे दोनों को’

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी खुली धमकी! ‘बुलेटप्रूफ कांच में भी छिप जाओ, मारेंगे दोनों को’

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। खुद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों (Gangster Goldy Dhillon) बताने वाले एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर बच्चन पिता-पुत्र को सीधे तौर पर निशाना बनाया है। इस धमकी ने फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

पढ़ें :- शाहरूख खान की 'किंग' के टीजर का इंतजार खत्म, SRK के बर्थडे से पहले मन्नत में दिखी खास तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लों ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से उसके दो साथियों- विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसने सिख समुदाय के खिलाफ बोलने वालों को भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

‘बुलेटप्रूफ सुरक्षा भी नहीं बचा पाएगी’

अमिताभ और अभिषेक बच्चन का नाम लेते हुए ढिल्लों ने बेहद खौफनाक धमकी दी है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अमिताभ और अभिषेक चाहे बुलेटप्रूफ कांच या घेरे के पीछे छिप जाएं, वह उन्हें बुलेटप्रूफ सुरक्षा के बावजूद गोली मारकर खत्म कर देगा।

 ‘जलसा’ के बाहर एक दिन पहले ही हमले की साजिश हुई थी नाकाम

पढ़ें :- शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक: SRK ने खुद किया ऐलान

यह ताजा धमकी अमिताभ बच्चन को ईमेल के जरिए मिली तीन बम धमकियों के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 15 नवंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो कथित शूटरों- विकास ठाकुर उर्फ विक्की और दीपक सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, ये दोनों शूटर मुंबई स्थित अमिताभ बच्चन के आवास ‘जलसा’ पर हमले की साजिश रच रहे थे। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह हमला कथित तौर पर 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर अमिताभ बच्चन से जुड़े पुराने बयानों के विरोध में प्लान किया गया था, हालांकि महानायक इन आरोपों को हमेशा से सिरे से खारिज करते रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है और बच्चन परिवार की सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

Advertisement