Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gaurav Vallabh joins BJP: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए गौरव वल्लभ

Gaurav Vallabh joins BJP: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए गौरव वल्लभ

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gaurav Vallabh joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक कई बड़े झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रोफेसर गौरव वल्लभ अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस को दिशाहीन होने का आरोप लगाया है। बता दें कि, गौरव वल्लभ कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थे।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

दो दिनों में तीन नेताओं ने कांग्रेस छोड़ा
बता दें कि, दो दिनों के अंदर कांग्रेस पार्टी को तीन बड़े झटके लगे हैं। राजस्थान से आने वाले गौरव वल्लभ, बिहार कांग्रेस के दिग्गज अनिल शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, पार्टी से तनातनी के बीच महाराष्ट्र के नेता संजय निरुपम ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस पर सनतान विरोधी होने का लगाया आरोप
गौरव वल्लभ ने कांग्रेस को भेजे गए इस्तीफे के पत्र में जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर दिशाहीन होने का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा कि, उससे मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर को गाली दे सकता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।

Advertisement