Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Hindenburg खुलासे के बाद गौतम अडानी को फिर लगा बड़ा झटका, एक और डील हाथ से निकली

Hindenburg खुलासे के बाद गौतम अडानी को फिर लगा बड़ा झटका, एक और डील हाथ से निकली

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप (Adani Group) Hindenburg रिसर्च रिपोर्ट के खुलासे के बाद झटके से उबर नहीं पा रहा है। लगातार कई डील उनके हाथों से निकल रही है। इसी कड़ी में अडानी ग्रुप (Adani Group) और ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) के बीच होने वाली एक और डील रद्द हो गई है।

पढ़ें :- अंबानी-अडानी पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा तो कांग्रेस अध्यक्ष बोले-आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए

ओरिएंट सीमेंट का सौदा रद्द, गंवाए 6 अरब डॉलर

इससे पहले अडानी ग्रुप (Adani Group) के हाथों से डीबी पावर प्रोजेक्ट ( DB Power Project) भी निकल चुका है। वहीं शेयर बाजार में मची उथल-पुथल से अडानी की सम्पत्ति 42.7 बिलियन डॉलर बची है और इसके साथ वह अमीरों की सूची में 29वें स्थान पर आ गए हैं। कल ही अडानी ग्रुप (Adani Group) को एक तगड़ा झटका लगा, जब उन्होंने एक ही दिन में 6 अरब डॉलर गंवा दिए हैं।

SEBI ने रेटिंग एजेंसियों से अडानी ग्रुप के कर्ज का मांगा ब्योरा

अब बाजार नियामक सेबी (SEBI)  ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों से अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों की ओर से लिए गए लोकल कर्ज और सिक्योरिटीज की रेटिंग्स की जानकारी मांगी है। उधर, 25 जनवरी, 2023 से अब तक अडानी ग्रुप (Adani Group)  के शेयरों में 78 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।

पढ़ें :- Gautam Adani की 100 अरब डॉलर वाले क्लब में जोरदार वापसी, दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बनें

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने रेटिंग एजेंसियों को सभी आउटस्टैंडिंग रेटिंग्स, अदाणी समूह के अधिकारियों के साथ कोई संभावित चर्चा और अपना नजरिया साझा करने का निर्देश दिया है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बाजार नियामक शायद यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि अदाणी समूह की कई कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट की वजह से उसकी पूंजी की स्थिति और कर्ज भुगतान क्षमता पर कोई असर पड़ेगा या नहीं। हालांकि, इनमें अधिकांश जानकारियां पहले से ही सार्वजनिक हैं।

Advertisement