1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अंबानी-अडानी पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा तो कांग्रेस अध्यक्ष बोले-आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए

अंबानी-अडानी पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा तो कांग्रेस अध्यक्ष बोले-आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए

पीएम ने पूछा कि, इस चुनाव में अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया है। उन्होंने पूछा,काले धन के कितने बोरे भरकर रुपये मारे हैं। क्या टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं। क्या सौदा हुआ है। आपने रातोंरात अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया। जरूर दाल में कुछ काला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अडानी-अंबानी का नाम लेते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि, पांच साल से एक ही माला जपते थे। पांच उद्योगपति, पांच उद्योगपति। फिर धीरे-धीरे कहने लगे…अंबानी-अडानी लेकिन जबसे चुनाव घोषित हुआ है इन्होंने अंबानी-अडानी का नाम लेना बंद कर दिया।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

पीएम ने पूछा कि, इस चुनाव में अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया है। उन्होंने पूछा,काले धन के कितने बोरे भरकर रुपये मारे हैं। क्या टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं। क्या सौदा हुआ है। आपने रातोंरात अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया। जरूर दाल में कुछ काला है।

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, वक्त बदल रहा है। दोस्त दोस्त ना रहा…! तीन चरणों के चुनाव पूरे हो जाने के बाद आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए हैं। इससे पता चल रहा है कि मोदी जी की कुर्सी डगमगा रही है। यही परिणाम के असली रुझान है।

 

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...