1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rahul Gandhi: अब राहुल गांधी का होगा ये नया पता? प्रियंका गांधी ने जाकर देखा बंगला

Rahul Gandhi: अब राहुल गांधी का होगा ये नया पता? प्रियंका गांधी ने जाकर देखा बंगला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर का पता बदलने वाला है। इसकी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। कहा जहा रहा है कि, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लुटियंस दिल्ली में ही नया बंगला दिया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर का पता बदलने वाला है। इसकी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। कहा जहा रहा है कि, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लुटियंस दिल्ली में ही नया बंगला दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने खुद जामकर नया बंगला देखा है। हालांकि, इससे पहले राहुल गांधी का निवास स्थान 12, तुगलक लेन, नई दिल्ली था। अब खबर आ रही है कि, राहुल गांधी को सुनहरी बाग में बंगला नंबर 5 आवंटित किया गया है।

पढ़ें :- सलवार उतारी, छाती दबाई… फिर भी रेप की कोशिश नहीं, पटना के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

दरअसल, पिछले साल मानहानि के एक मुकदमे में राहुल गांधी की संसद की सदस्यता चली गयी थी। इसके कारण राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन स्थित बंगला खाली करना पड़ा था। हालांकि, अबाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उनकी संसद की सदस्यता बहाल हो गयी थी। इसके बाद उनको बंगला आवंटित नहीं किया गया।

शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली के सुनहरी बाग स्थित बंगला नंबर 5 को देखने पहुंची थीं। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को यही घर ऑफर किया है। बंगले के आवंटन की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...