लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) में 10 लाख करोड़ रुपये की 14 हजार निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ कर दिया है। इससे 34 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, जो यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के सपने को पूरा करने की दिशा में एक अहम पड़ाव होगा।
पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी है: पीएम मोदी
देश पीएम मोदी के तीसरे और चौथे कार्यकाल में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में जो विकास की आधार शिला रखी गई है। उससे हमारा देश पीएम मोदी के तीसरे और चौथे कार्यकाल में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के आने वाले एक हजार साल के लिए आधार शिला रखने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है और पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि पहले राजनेताओं की उद्योगपतियों से मुलाकात को संदेह की नजरों से देखा जाता था पर अब देश के उद्योगपति सरकार के साथ मिलकर विकास के नए द्वार खोल रहे हैं।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
सीएम योगी, बोले-यूपी विकास और सुशासन से बना रहा है पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि आज के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से न सिर्फ देश के विकास को गति मिलेगी बल्कि 34 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। आज यूपी सुशासन और विकास से पहचान बना रहा है। आज लोग कहने लगे हैं कि सुरक्षित निवेश मतलब उत्तर प्रदेश।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबूधाबी में मंदिर का शुभारंभ करने को लेकर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य ने निवेश के बारे में कहा था कि इसके लिए भूमि, जनसंख्या और पूंजी की जरूरत होती है। यूपी में ये सबकुछ मौजूद है।
प्रदेश में अभी तक तीन ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह हो चुके हैं। इससे प्रदेश में युवाओं के लिए लाखों रोजगार की संभावनाएं खुली हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के प्रस्ताव मिल चुके हैं। अब उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (Indira Gandhi Pratishthan) पहुंच कर परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) , राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) , उप मुख्य्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) , उप मुख्य्मंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।