1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सैफई इलाके में गेहूं के खेत में गिरा ड्रोन, सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षण क्यों नहीं हो पाता सफल?

सैफई इलाके में गेहूं के खेत में गिरा ड्रोन, सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षण क्यों नहीं हो पाता सफल?

ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) के बीच सैफई इलाके के एक गांव में गेहूं के खेत में 10 फीट का ड्रोन गिरा मिला, जिसे देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। अब ड्रोन गिरने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (SP Supremo Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

इटावा। ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) के बीच सैफई इलाके के एक गांव में गेहूं के खेत में 10 फीट का ड्रोन गिरा मिला, जिसे देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। अब ड्रोन गिरने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (SP Supremo Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूं के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गांव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गई। लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहां आ गिरी है।

पढ़ें :- पीड़ित बेटी का दर्द सुनने का समय मुख्यमंत्री जी के पास नहीं...शुभम ​द्विवेदी की पत्नी के बयान को लेकर अखिलेश यादव ने बोला हमला

पढ़ें :- पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने इशारों में BJP को दी खुली चुनौती, बोले-हम बोझ हैं तो बता दो, 2027 और 2029 के चुनाव में दिखा देंगे...'

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये किसी सरकारी परीक्षण-टेस्ट या एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है तो प्रदेश के नागरिकों को पहले से सूचना देकर आगाह करना था। जब ये विश्वास ही नहीं है कि ड्रोन उड़ेगा कि नहीं तो आम लोगों के इलाके में इसे उड़ाने का जोखिम क्यों उठाया गया? कहीं ये खेत की बजाय आसपास की किसी बस्ती पर गिर जाता तो इस दुर्घटना से किसी भी तरह की जान-माल की हानि हो सकती थी।

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार इस मामले में जांच बिठाए और किसान के खेत में हुई आर्थिक हानि और मानसिक आघात का आंकलन-मूल्यांकन करके किसान को यथोचित मुआवज़ा दे। भविष्य में ऐसे सभी टेस्ट-एक्सपेरिमेंट निर्धारित निर्जन क्षेत्रों में ही किये जाएं। भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षण सफल क्यों नहीं हो पाता है? सैफई की जनता कह रही है, जब भाजपाई ड्रोन नहीं उड़ा पा रहे हैं तो सैफई की उस हवाई-पट्टी से जहाज़ क्या उड़ाएंगे, भाजपा ने जिस रनवे को राजनीतिक विद्वेषवश बिना रखरखाव के उपेक्षित छोड़ दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...