Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली बॉर्डर से जर्मनी का नागरिक गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर से जर्मनी का नागरिक गिरफ्तार

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज जिले के भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से नेपाल जाने के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया विदेशी नागरिक भारत में अवैध रूप से निवास कर रहा था। विदेशी नागरिक के पास से जर्मनी के निवासी होने का प्रमाण मिला है। इसकी भारत में रहने की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी।

पढ़ें :- डिजिटल मंच पर नार्वे में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा-हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान

भारत-नेपाल सीमा पर आज एसएसबी जवानों द्वारा जांच किया जा रहा था। इसी बीच साधू के वेश में बॉर्डर पार कर रहा एक व्यक्ति दिखा रोककर पूछताछ किया गया. तो वह विदेशी नागरिक निकला। इसके पास से मिले दस्तावेज की जांच की गई तो उसके वीजा की अवधि समाप्त पाई गई। जिसके बाद टीम ने अवैध रूप से बॉर्डर पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विदेशी नागरिक बॉर्डर पार करने की फिराक में था। जिसको रोक कर उसका पासपोर्ट देखा गया तो पासपोर्ट पर उसका नाम टोबियस मैक्सिमिलियन रेहान है। जो जर्मनी का रहने वाला है। जांच में पता चला कि यह भारत में टूरिस्ट वीजा पर 4 जनवरी 2023 को भारत आया था। इसका बीजा 3 जनवरी 2024 को ही समाप्त हो गया। जर्मन नागरिक अवैध रूप से भारत में निवास कर रहा था.

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमा पर पकड़ा गया जर्मन नागरिक अवैध रूप से भारत में निवास कर रहा था। बॉर्डर क्रॉस करते समय पकड़ लिया गया तथा थाना सोनौली पर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किया जा रहा है।

पढ़ें :- केवल 'मुरली' से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए 'सुदर्शन' भी आवश्यक : सीएम योगी
Advertisement