Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ghatkopar Hoarding Collapse : बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हादसे में मौत, 3 दिन बाद मिले शव

Ghatkopar Hoarding Collapse : बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हादसे में मौत, 3 दिन बाद मिले शव

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को खराब मौसम की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया था। अचानक आए आंधी-तूफान और तेज बारिश से घाटकोपर के छेदा नगर में एक बड़ा सा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई। अब खबर है कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) के मामा-मामी भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

मनोज चंसोरिया (60) और उनकी पत्नी अनिता (59) सोमवार से ही लापता थे। जानकारी के मुताबिक ये दोनों लोग अमेरिका जाने के लिए अपने वीजा की प्रक्रिया पूरी करने मुंबई आए हुए थे। दोनों का बेटा यश अमेरिका में रहता है और यश का संपर्क सोमवार की शाम पांच बजे के बाद से ही अपने माता-पिता से नहीं हो पा रहा था।

हादसे में कार्तिक के मामा-मामी की मौत मुंबई

होर्डिंग हादसे में 74 लोग घायल हो गए। बुधवार को घटानस्थल से दो शवों को निकाला गया। मृतक की शिनाख्त रिटायर्ड एअर ट्रैफिक कंट्रोल के जनरल मैनेजर मनोज चनसोरिया (Retired Air Traffic Control General Manager Manoj Chansoria) और उनकी पत्नी अनीता के तौर पर हुई थी। ये दोनों कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) गुरुवार को इनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे।

कई घंटों की खोजबीन के बाद मिले शव

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

यश ने अपने माता-पिता को खूब फोन किए और जब उनका फोन नहीं मिला तो उन्होंने मुंबई में रह रहे अपने पिता के दोस्तों से बात करनी शुरू की। मनोज चंसोरिया एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) अधिकारी रह चुके हैं। कई घंटों की खोजबीन के बाद मनोज और उनकी पत्नी के शव होर्डिंग के नीचे मलबे में दबे मिले। मनोज और अनिता के कार्तिक से रिश्ते के बारे में ये पता चला है कि वे कार्तिक के मामा और मामी थे। जबलपुर में मरियम चौक के पास रहने वाले चंसोरिया दंपती का अंतिम संस्कार यहां मुंबई के सहार श्मशानगृह में किया गया और कार्तिक ने अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के प्रचार को रोककर इसमे हिस्सा लिया।

अरेस्ट हो गया हादसे का आरोपी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर जो होर्डिंग गिरा था वो अवैध था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने भावेश भिंडे, ईगो मीडिया के डायरेक्टर, को गिरफ्तार किया है। भिंडे की ही कंपनी ने इस 120×120 के होर्डिंग को उस इलाके में लगाया था। तेज आंधी-तूफान में ये होर्डिंग एक पेट्रोल पंप के ऊपर गिरा और करीब 100 लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में 16 लोगों की जान चुकी है। घायलों का इलाज जारी है। भावेश भिंडे को आईपीसी धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), धारा 337, धारा 338 और धारा 34 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement